🔳 खैरना चौकी व थाना पुलिस भवाली ने चलाया विशेष अभियान
🔳बारह वाहन चालकों का चालान कर वसूले छह हजार रुपये
🔳 शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान
🔳 पुलिस के एकाएक एक्शन मोड में आने से हड़कंप

[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। पुलिस ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी शिकंजा कस दिया है। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को अब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को खैरना चौकी व थाना पुलिस भवाली की टीम ने हाईवे पर लोहाली क्षेत्र के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, अधूरे कागजात, बगैर हेलमेट, मानक से अधिक यात्रियों को लेकर दौड़ रहे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। नियमों के उल्लघंन पर बारह वाहन चालकों के चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ कर अराजकता पर उतारु पांच लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर साढ़े बारह सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा के अनुसार यातायात व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, हर्ष बहादुर पाल, लेखराज कंबोज, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *