🔳वृहद पौधारोपण अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे
🔳रोपित पौधो की सुरक्षा व देखभाल का किया गया आह्वान
🔳भविष्य के लिए वर्तमान में पौधरोपण को बताया जरुरी

(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। ग्राम प्रधान इंदु जीना ने कहा की पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण जरुरी है। रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

शनिवार को सिरसा गांव में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे ने पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया। मुख्य अतिथि ने लोगों से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। कहा की भविष्य के लिए वर्तमान में पौधरोपण जरुरी है। गांव में हुई गोष्ठी के दौरान लोगों को सही ढंग से पौधरोपण करने तथा समय समय पर खाद्य व पानी उपलब्ध कराने के तौर तरीके भी बताए गए। वक्ताओं ने पौधों को अभियान के तहत तेजपत्ता,आम, देवदार, बेतन, खड़क आदि के सौ से ज्यादा पौधे रोपे गए। ग्राम प्रधान इंदु जीना ने ग्रामीणों को रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान कुबेर सिंह जीना, मोहित बुधलाकोटी, हरीश आर्या, गिरीश आर्या, सुरेश लाल आदि मौजूद रहे।