🔳बेतालघाट के नैनीचैक क्षेत्र में हरेला महोत्सव के तहत हुई गोष्ठी
🔳विद्यालय परिसर व आसपास रोपे गए पौधे
🔳रोपित पौधै की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
🔳विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरुकता अभियान
{{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

बेतालघाट ब्लॉक के नैनीचैक गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हरेला पर्व पर विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय के नौनिहालों ने भी बढ़-चढ़कर पौधरोपण अभियान में भागीदारी की‌। पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। विशेष सफाई अभियान चलाकर गांव के बाशिंदे को जागरुक भी किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में हरेला महोत्सव के तहत पर्याप्त संरक्षण विषय पर हुई गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिलीप सिंह बोहरा ने कहा की भविष्य के लिए वर्तमान में पौधरोपण जरुरी है। लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। मौसम का बदलता मिजाज इसका उदाहरण है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने भी लोगों से पौधरोपण अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बाद में विद्यालय परिसर व आसपास आम, लीची, कटहल, जामुन आदि के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य शिव किशोर शर्मा ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी दिलाया। विद्यालय के नौनिहालों ने विशेष सफाई अभियान चलाकर गांवों के बाशिंदों को जागरुक किया। इस दौरान विजय प्रसाद, विनिता बिष्ट, हेम प्रकाश, गोपाल जेड़ा, धन सिंह, इंद्रा देवी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।