🔳विद्युत लाइनों पर लगातार टहनियां गिरने से आपूर्ति हो रही भंग
🔳भारी भरकम सरकारी बजट से हुआ है लौपिग का कार्य
🔳घंटों तक विद्युत आपूर्ति भी की गई थी बाधित
🔳लौपिग के नाम पर खानापूर्ति का लगाया आरोप
🔳अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

9कोसी घाटी में आए दिन विद्युत व्यवस्था चरमराने व विभागीय अधिकारियों के तारों पर टहनियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित होने के तर्क पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है‌। आरोप लगाया की पूर्व में लौपिग कार्य के नाम पर काफि कटौती कर बजट भी खर्च किया गया है। अब विद्युत तारों पर टहनियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
बेतालघाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सिरदर्द बन चुकी है। गांवों के बाशिंदों को पेयजल के साथ ही विद्युत संकट से भी जूझना पड़ रहा है। रोजाना दिनभर में कई बार आपूर्ति ठप हो जा रही है बाजार क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहने से व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव व प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी ने आरोप लगाया की अधिकारियों से आपूर्ति प्रभावित होने का कारण पूछने पर विद्युत तारों पर टहनियां गिरने का हवाला दिया जा रहा है‌ सवाल उठाया की पूर्व में भी लौपिग कार्य की जानकारी दे घंटों आपूर्ति ठप रखी गई। कार्य में बजट भी खर्च किया गया। अब दोबारा तारों में टहनियां गिरने का हवाला दिया जा रहा है। शेखर दानी ने कहा की जब लौपिग का कार्य पूर्व में किया गया तो फिर टहनियां कैसे विद्युत तारो में गिर रही है। प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना ने भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।