🔳 लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग पर आवाजाही बनी परेशानी
🔳 थोड़ी देर की बारिश में ही खुल गई बड़े बड़े दावों की पोल
🔳 वाहनों की आवाजाही से लोगों के घरों की रुख कर रहा सड़क पर इकठ्ठा पानी
🔳 क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी, व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बरसात से पूर्व ग्रामीण सड़कों पर कलमठ व बरसाती नालियां खोलने के लाख दावे किए जाएं पर धरातल पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सड़कों पर जगह जगह जलभराव की समस्या से आवाजाही करने वाले लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही।
ग्रामीण सड़कों की सुध न लिए जाने से हालात बिगड़ने लगे हैं। बरसात से पूर्व मोटर मार्गों पर कलमठ व बरसाती नालियों की सफाई के खूब दावे किए जा रहे हैं पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग पर जलभराव एक बड़ी समस्या बन चुकी है बावजूद जिम्मेदार कुंभकरणीय नींद में है। मोटर मार्ग पर जलभराव से आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है वहीं वाहनों के टायरों से मोटर मार्ग पर इकठ्ठा पानी लोगों के घरों की ओर रुख कर रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार को थोड़ी देर हुई बारिश में ही मोटर मार्ग पर जगह जगह जलभराव की समस्या सामने आ गई। स्थानीय पंकज भट्ट, कुंदन रावत, गोविन्द सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!