🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 बेतालेश्वर महादेव नकुवा बुबू मंदिर परिसर में हुआ अनुष्ठान
🔳 मिनी स्टेडियम में इंद्रधनुषी मंच पर हुआ कुमाऊंनी संस्कृति का दीदार
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उठाया कार्यक्रमों का लुत्फ
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
विकासखंड मुख्यालय बेतालघाट में स्थित बेतालघाट महोत्सव का विधी विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश हो गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। नकूवा बूबू के जयकारों से बेतालघाट घाटी का माहौल भक्तिमय हो उठा।
शुक्रवार को संत रविशंकर की देखरेख में बेतालेश्वर महादेव नकुवा बूबू परिसर में विशेष पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कौशल्या नदी से जल भरकर बेतालघाट मुख्य बाजार होते हुए मिनी स्टेडियम तक भव्य कलश यात्रा निकाली। स्टेडियम परिसर में शिवदत्त जोशी, आंनद पांडे, माधो सिंह बोहरा, कुशल सिंह आदि अतिथियों ने रिबन काटकर महोत्सव का श्रीगणेश किया। अतिथियों ने महोत्सव समिति पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रतिवर्ष किए जा रहे आयोजन पर बधाई दी। कहा की ऐसे महोत्सव संस्कृति व परपंराओं को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। स्टेडियम परिसर में बने इंद्रधनुषी मंच पर स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। समिति सदस्यों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष रमेश तिवारी, दिलिप सिंह नेगी, तारा भंडारी, शंकर जोशी, दीप रैखाडी, प्रकाश पडियार, राहुल अरोड़ा, प्रताप बोहरा, चंपा जलाल, भगवती बोहरा, भावना अरोड़ा, अंबा दरमाल, किरन चमकनी, माया बोहरा, नीतू जोशी, चित्रा जैडा, विमला पंत, कुबेर जलाल, गिरीश पंत, गुड्डू वर्मा, शैलू बोहरा, हेमंत बोहरा, राजेंद्र महरा, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।