🔳 जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने जारी किए दिशा निर्देश
🔳 लगातार खतरा बढ़ने पर लिया गया निर्णय
🔳 रात नौ से सुबह छह बजे तक वाहन नहीं कर सकेंगे आवाजाही
🔳 नियमों का पालन न होने पर थाना व चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में हालात बिगड़ने पर रात के समय आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने अगले बीस दिनों तक रात्री नौ से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगा दी है। सख्त हिदायत दी है की यदि नियमों का उल्लघंन किया गया तो संबंधित थाने व चौकी के प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
क्वारब क्षेत्र में हाईवे के अस्तित्व पर संकट मंडरा गया है। लगातार पहाड़ी दरकने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है बीते दिनों हाइवे पर धंसाव बढ़ने से पिछले दो दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। खतरे के बीच बामुश्किल छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। बड़े वाहनों को वाया रानीखेत होते हुए पहाड़ भेजा जा रहा है। लगातार खतरे को देख अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने रात के समय आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने आगामी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी है। लगातार धंस रहे हाईवे व महज तीन मीटर की चौड़ाई शेष रह जाने से जिलाधिकारी ने रात के समय आवाजाही सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लघंन पाए जाने पर संबंधित थाना व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। अगले बीस दिनों तक आवाजाही रोके जाने पर वाहन वाया रानीखेत व अल्मोड़ा – विश्वनाथ – शहरफाटक होते हुए रवाना होंगें।

error: Content is protected !!