🔳कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे रहे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति से थिरकने पर मजबूर हुए शिवभक्त
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गूंजा रोपा गांव
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव में संगीतमय शिवमहापुराण कथा से माहौल शिवमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को जलाभिषेक का महत्व बताया तथा विधि विधान से जलाभिषेक करने का आह्वान किया।
गुरुवार को रोपा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में धर्माचार्य प्रेम जोशी व कैलाश कांडपाल ने यजमान केवल सिंह, तारा भंडारी, ललित रिखाडी व चतुर सिंह रिखाडी से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास आचार्य सतीश लोहनी के श्रद्धालुओं से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। विधि विधान से जलाभिषेक करने की जानकारी दी। कथा व्यास ने नंदी भगवान की लीलाओं का गुणगान किया। कथा श्रवण को बेतालघाट, घोड़ियां हल्सों, चापड़, अमेल, मल्ली सेठी, आमबाडी, नैनीचैक, रतोडा, ऊचाकोट समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।