🔳अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का किया आह्वान
🔳गरमपानी व बेतालघाट में हुई सदस्या अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की गिनाई गई उपलब्धियां
🔳 संगठन की मजबूती को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत गरमपानी व बेतालघाट में हुई कार्यशाला में सांसद अजय भट्ट व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ पर दो सौ से ज्यादा लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का संकल्प लिया गया। एक सितंबर से दस नवंबर तक चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी गई।
मंगलवार को महिला सभागार गरमपानी में सदस्यता अभियान के तहत हुई कार्यशाला का शुभारंभ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सांसद अजय भट्ट ने सदस्या अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील की। कहा की भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना को बड़ी उपलब्धि करार दिया। तमाम अन्य योजनाएं भी गिनाई। विपक्षी दल कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, भावना मेहरा, गोपाल रावत, प्रकाश आर्या, मदन मेहरा, अखिलेश सेमवाल, विनोद मेहरा, गजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। बेतालघाट में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सदस्यता अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। यहां मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, मनोज पडलिया, रमेश सुयाल, दिवानी राम, दिलिप सिंह नेगी,धीरज मेहरा, अखिलेश कुमार, गोपाल सिंह जैडा समेत मल्ली व तल्ली सेठी, कांडा, बिसगुली, अमेल, तौराड़, नौघर, च्यूनी, जीतुवापीपल, ढोलगांव, कालाखेत, सौनली, बर्धो, रतौडा, नैनीचैक समेत तमाम गांवों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।