🔳 क्वारब में बढ़ रहे खतरे को देख अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने लिया निर्णय
🔳 शाम आठ से सुबह सात बजे तक बंद रहेगा हाईवे
🔳 अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने जारी किए आदेश
🔳 सोमवार को भी भूस्खलन ने एक घंटे तक रोके रखी हाईवे पर रफ्तार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में लगातार बिगड़ रहे हालातों को देख अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एक बार फिर सप्ताह भर के लिए रात के समय हाईवे पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। हाईवे पर शाम आठ बजे से सुबह सात बजे तक वाहन नहीं चल सकेंगे। अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रात के समय आवाजाही एक बार फिर रोक दी गई है। सप्ताह भर पूर्व जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे के निर्देश पर क्वारब में दरक रही पहाड़ी के मद्देनजर पहले से ही हाईवे पर रात के समय आवाजाही रोक दी गई थी। समय सीमा पूरी होने के बाद अब त्यौहारी सीजन नज़दीक होने पर रात के समय भी यातायात सुचारु रखें जाने की उम्मीद थी पर अब एक बार भी लगातार बढ़ रहे खतरे को देख सप्ताहभर यानी 28 अक्टूबर तक शाम आठ से सुबह सात बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने अल्मोड़ा के साथ ही नैनीताल पुलिस व प्रशासन से आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को भी सुबह पहाड़ी से भूस्खलन होने करीब एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। लोडर मशीनों से मलबा हटाए जाने के बाद खतरे के बीच आवाजाही सुचारु हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *