🔳 कैंकई भरत संवाद व राम भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावविभोर
🔳 मंचन का लुफ्त उठाने दूर दराज के गांवों से गरमपानी पहुंच रहे दर्शक
🔳 कलाकार दमदार अभिनय के दम पर बटोर रहे तालियां
🔳 दर्शकों को देर रात तक रुकने पर कर दे रहे मजबूर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। दूरदराज के गांवों से दर्शक रामलीला का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। राम भरत मिलाप व कैंकई भरत संवाद के शानदार मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक दर्शक रामलीला मैदान में डटे रहे।
गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन का लुफ्त उठाने पातली, भुजान, छड़ा, लोहाली, रातीघाट, कैंची समेत दूरदराज के गांवों से रोजाना सैकड़ों दर्शक पहुंच रहे हैं। अच्छी खासी संख्या में दर्शकों के पहुंचने से कलाकारों का भी उत्साहवर्धन हो रहा है। बीते शाम भरत कैंकई संवाद ने खूब वाहवाही लूटी। भरत की पात्र सिद्धी गौणी ने मां तेरे मन में…………….. ऐसी कुमति बसी क्यों…………….. राम को वन जो दिना………….। की दमदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कैकई के पात्र भास्कर त्रिपाठी ने भी शानदार अभिनय किया। राम भरत मिलाप के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी बेहतर प्रस्तुति से दर्शकों को देर तक रुकने पर मजबूर कर दिया। रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।