🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 छात्राओं व शिक्षिकाओं पर मंडरा रहे खतरे पर जताई गई चिंता
🔳 विद्यालय की अन्य समस्याओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 जानकी को एसएमसी व अंजू को पीटीए की सौंपी गई कमान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आंतक पर चिंता जताई। बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षक अभिभावक संघ का गठन भी किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती आर्या, सुरेश चंद्र व निर्मला हाल्सी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आंतक पर चिंता व्यक्त की। कहा की छात्राओं व शिक्षिकाओं की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद वन विभाग अनदेखी पर आमादा है। सर्वसम्मति से तय हुआ की बंदरों के बढ़ते आंतक से निजात दिलाने को अब जिला प्रशासन की पत्राचार किया जाएगा। विद्यालय की अन्य समस्याओं पर भी अभिभावकों ने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान एसएमसी व पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकी देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति जबकी अंजू देवी को शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनो ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कहा की विद्यालय की समस्याओं के समाधान को हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पलविंदर कौर, भारती भट्ट, पूजा नेगी, शालू यादव समेत कई शिक्षिकाए व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *