🔳केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री के सामने उठा मुद्दा
🔳चार वर्ष पूर्व ध्वस्त होने के बावजूद सुध न लिए जाने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
🔳खैरना क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री ने सुनी समस्याएं
🔳समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
🔳 विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा के खैरना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने स्वागत किया। समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चार वर्ष पूर्व आपदा में ध्वस्त खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री ने जल्द मामले को लेकर ठोस उपाय किए जाने का भरोसा दिलाया। साफ कहा की गांवो को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने को गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
रविवार को केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा कोसी घाटी स्थित खैरना क्षेत्र पहुंचे। विधायक सरिता आर्या की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया। विधायक सरिता आर्या व भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को सड़कों की मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपे। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व आपदा से ध्वस्त सड़क का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कहा कि सड़क ध्वस्त होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की सुध न लिए जाने से लोगों में नाराजगी भी है। विधायक सरिता आर्या ने भवाली से खैरना तक अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्यों पर जोर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। बताया कि कैंची धाम क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने को टनल व बाईपास निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर टू लेन निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जाऐगा। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल जीना, बबीता उप्रेती, रमेश सुयाल, दीवान सिंह, दिनेश चंद्र फुलारा, मोहन सिंह रौतेला, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह भंडारी, उमेश बर्गली, कैलाश चंद्र, विनोद सिंह समेत तमाम भाजपाई व व्यापारी मौजूद रहे।