🔳 कोसी घाटी में रात्री गश्त में जुटी राजस्व पुलिस की टीम
🔳 अवैध खदान वाले संभावित ठिकानों पर की जा रही छापेमारी
🔳 प्रशासन के सख्त रवैया अपनाए जाने से तस्करों में हड़कंप
🔳 तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक की अगुवाई में बनाई गई है विशेष टीम
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कोसी घाटी क्षेत्र में खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने को राजस्व विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है‌। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व पुलिस की टीम रात के समय गश्त में जुट गई है। अवैध खनन वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के सख्त रुख अपनाए जाने से खनन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
सफेद सोने के काले कारोबार के लिए विख्यात कोसी घाटी में खनन तस्करों की कमर तोड़ने व अवैध खदान पर सख्ती से अंकुश लगाने को प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार कर ली है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कोसी नदी में लोडर मशीनों के जरिए खदान कर डंपरों के माध्यम से अवैध उपखनिज को ठिकाने लगाने के कार्य पर रोक लगाने को बेतालघाट प्रशासन की टीम हरकत में आ गई है। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के निर्देश पर प्रशासन की विशेष टीम ने रात्री गश्त तेज कर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने बेतालघाट, अमेल, सेठी, बर्धो, लेहड़ा, बढेरी, रतौडा, नैनीचैक आदि क्षेत्रों में निगरानी बड़ा दी है। राजस्व पुलिस की रात के समय जगह जगह गश्त में जुटी हुई है। प्रशासन के अलर्ट मोड पर रहने व लगातार अभियान चलाए जाने से अवैध खनन के कार्य से जुड़े तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार के अनुसार कोसी नदी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। अवैध खनन में लिप्त तस्करों के पकड़ में आने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!