Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]] कोसी घाटी में दिया गया योग से निरोग रहने का संदेश

🔳 गांव गांव लोगों ने किया योगाभ्यास
🔳 विद्यामंदिर बेतालघाट व जीआइसी रातीघाट पहुंचे सैकड़ों लोग
🔳 योग शिक्षकों ने गिनाएं योग के अनगिनत फायदे
🔳 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगह हुए कार्यक्रम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। योग शिक्षकों ने क्षेत्रवासियों को योग के फायदे बताए। शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में भी योग से निरोग रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोसी घाटी में गांव गांव योगाभ्यास कर निरोग होने का संदेश दिया गया। बेतालघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि संत रविशंकर व विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र हाल्सी, महिपाल सिंह, दिलिप सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक चंपा जलाल, चित्रा जैडा व योग शिक्षिका भगवती बोहरा, दीपा पंत, दीपिका पपनै ने क्षेत्रवासियों को कई अहम जानकारियां दे योग के फायदे बताए। योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग से निरोग रहने का संदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनीस अहमद, सीडीपीओ अनीता सक्सेना, डा. धनंजय, नवीन जोशी, प्रताप बोहरा, तारा भंडारी, मनोज पडलिया, जगदीश गोस्वामी, मदन गोस्वामी, हरीश पांडे, रमेश तिवारी दुर्गा भंडारी, नीमा, किरन, गीता समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर जीआइसी रातीघाट में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा की योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन व आत्मा को संतुलन में रखने का एक अहम जीवन-मूल्य है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सोबन सिंह, भुवन चंद्र, देवेंद्र भंडारी, धारा बल्लभ, शिवांशु जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version