🔳 दुर्गापुरी मंदिर में महिलाओं ने होली गायन से बांधा समां
🔳 स्वीप पदाधिकारियों व सदस्यों ने दी कई अहम जानकारियां
🔳 बगैर दबाव व प्रलोभन के मतदान का किया आह्वान
🔳 लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी मंदिर में होली गायन के जरिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। बगैर दबाव व प्रलोभन के मतदान का आह्वान किया गया। नाटक की प्रस्तुति से लोगों को कई अहम जानकारियां दी गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में होली गायन से समां बांधा।
मंगलवार को सुप्रसिद्ध दुर्गापुरी मंदिर में हुए होली महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा की आरती के बाद होली गायन का श्रीगणेश किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। स्वीप की ब्लॉक कोर्डिनेटर पूजा नेगी तथा मास्टर ट्रेनर राजेंद्र पांडे ने महिलाओं को कई अहम जानकारियां दी। बताया की मतदान से ही स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना होती है। महिलाओं से बगैर प्रलोभन ल दबाव के मतदान का आह्वान किया। ब्लॉक कोर्डिनेटर पूजा ने कहा की महिलाओं के मतदान के प्रति जागरुक होने से पूरे समाज को एक नई दिशा मिलती है। कहा की महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी आवश्यक है। महिलाओं की सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। स्वीप पदाधिकारियों ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प महिलाओं को दिलाया। महिलाओं ने स्वीप सदस्यों के साथ मिलकर होली गायन से समां बांधा। नुक्कड़ नाटक के जरिए भी मतदान के लाभ गिनाए गए। इस दौरान माया बोहरा, खष्टी जोशी, अंबा दरमाल, कमला भंडारी, हेमा जलाल, नीतू जोशी, भगवती बोहरा, कोमल बोहरा, धना देवी आदि मौजूद रहे।