🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरके माता भक्त
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

नवरात्र पर गांवों में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। छड़ा गांव में स्थित देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। बाद में प्रसाद भी वितरित किया गया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छड़ा गांव में स्थित देवी मंदिर में सुबह धर्माचार्यों ने विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। महिलाओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। गांव की सुख-शांति के लिए माता रानी से प्रार्थना की गई। मां भगवती के जयकारों से पूरे क्षेत्र का माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति ने माता भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंदिर समिति से जुड़े लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *