🔳 तमाम गांवों से शोभायात्रा पहुंची मंदिर
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 मां स्याही देवी के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

मां स्याही देवी मंदिर शीतलाखेत में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का विधी विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश हो गया है। महिलाओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली। मां स्याही देवी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
रविवार को काकड़ीघाट क्षेत्र से मां स्याही देवी के जयकारों के साथ माता भक्तों व महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा काकड़ीघाट से ओखिना, गडस्यारी, सूरी, मटीला, खरकिया होते हुए बेड़गांव से सिद्धपुर, कुमान, पतलिया, सैंज, बलम, रैंगल, सरना, डोबा, नौला, सल्ला रौतेला होते हुए कठपुडीया से कफलकोट, देवलीखान, डोबरा, चंपा गांव होते हुए हुए मंदिर के समीप पहुंची। जहां से प्राकृतिक नौले से जल लेकर कलश यात्रा शुरु हुई। मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने कथा पाठ कर रामकथा का महत्व बताया। देर शाम तक भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। आठ अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *