🔳 विधि विधान के साथ मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 मां के जयकारों से गूंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांव में स्थित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
मंगलवार को अमेल गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में धर्माचार्य ललित तिवारी ने यजमान मोहन सिंह से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में माता के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। विशेष मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। इस दौरान शेखर फुलारा, आंनद सिंह, गिरीश पंत, गिरधर मजखोली, हीरा सिंह समेत आयोजित समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।