🔳 जोशीखोल गांव में रामलीला महोत्सव की मची धूम
🔳 कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को किया भावविभोर
🔳 भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हुए कोसी घाटी
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे दर्शकों ने किया कलाकारों का उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के जोशीखोला गांव विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद ग्रीष्मकालीन रामलीला महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर समां बांधा।
जोशीखोला स्थित रामलीला मैदान में ग्रीष्मकालीन रामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर विशेष पूजा अर्चना हुई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कौशल्या नदी से जल भरकर बेतालेश्वर महादेव तथा नकुवा बूबू मंदिर में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। रामलीला महोत्सव ने महिलाओं व बेटियों ने दमदार अभिनय के दम पर खूब तालियां बटोरी। रावण के पात्र शंकर जोशी ने देखो रे देखो ये मेरे बल को ………. कैलाश पर्वत उठा रहा हूं। की शानदार प्रस्तुति दी। परशुराम के पात्र रमेश तिवारी, दशरथ विनोद तिवारी, बाली कौश्तुभ जोशी, हेम जोशी सुग्रीव तथा नवीन जोशी ने विश्वामित्र के पात्र में जीवंत अभिनय किया। राम के पात्र में तनिष्का जोशी, उमा जोशी लक्ष्मण व निर्मला जोशी ने सीता का अभिनय किया। कैकई की पात्र कंचन सती ने भी खूब तालियां बटोरी। आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों ने रामलीला मैदान पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, कोषाध्यक्ष आंनद बल्लभ पांडे, कौस्तुभ जोशी, रेखा जोशी, रितु तिवारी, कमला देवी, तारा देवी, तुलसी समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।