🔳 दुर्घटना के बाद से ही नहीं आ सका है होश
🔳 हल्द्वानी के निजी अस्पताल में किया जा रहा उपचार
🔳 सूचना पर दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय से हल्द्वानी पहुंचे अधिकारी
🔳 बेहतर उपचार के लिए लेफ्टिनेंट को दिल्ली ले जाने की तैयारी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए लेफ्टिनेंट की हालत नाज़ुक बनी हुई है। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में सैन्य अधिकारी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दुर्घटना के बाद से अब तक वह होश में नहीं आ सका है। सूचना पर दिल्ली स्थित सेना के हेडक्वार्टर से भी सेना के अधिकारी हल्द्वानी पहुंच गए हैं। अधिकारियों के अनुसार लेफ्टिनेंट को दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।
भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट ईश्वर सिंह (दीपक) को बीते मंगलवार को अपने गांव गडस्यारी से आवश्यकीय कार्य के लिए खैरना बाजार पहुंचे। बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से लेफ्टिनेंट गंभीर रुप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। लेफ्टिनेंट हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार रत है। दुर्घटना के बाद से ही वह बेहोश है। दुर्घटना की सूचना पर गांव से भी लोग हल्द्वानी पहुंच गए हैं। दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय से भी सैन्य अधिकारियों का दल बुधवार सुबह हल्द्वानी पहुंच गया है। सेना के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से लेफ्टिनेंट के स्वास्थ्य के विषय पर विस्तार से चर्चा कर फिडबैक लिया। टीम में शामिल पूरन सिंह के अनुसार बेहतर से बेहतर उपचार के लिए लेफ्टिनेंट ईश्वर सिंह को बेहतर उपचार के लिए सेना के दिल्ली स्थित अस्पताल ले जाया जाएगा।