🔳 अमेल गांव स्थित देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
विकासखण्ड मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल गांव में सुप्रसिद्ध देवी मंदिर परिसर में भैरव देवता के मंदिर निर्माण पर हुए धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह धर्माचार्य भुवन चंद्र, जगदीश चंद्र व बाली राम ने विधी विधान से मंदिर में भैरव देवता की मूर्ति की प्रतिष्ठा की। यजमान भारत आर्या, बीना आर्या, भुवन चंद्र आर्या, सुनील कुमार, राजन राम, माधवी देवी, रमेश चंद्र, दीपा देवी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। भैरव देवता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे महिला श्रदालुओं थिरकने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।