🔳 अराजक तत्व संरक्षित प्रजाती की मछलियों का कर रहे समूल नष्ट
🔳 बहते पानी में करंट छोड़ने से बड़ी तादाद में मर रही मछलियां
🔳 कंरट से बड़ी घटना सामने आने का बढ़ता जा रहा खतरा
🔳 स्थानीय लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली पवित्र कोसी नदी पर अराजक तत्व कंरट से मछलियों के शिकार पर आमादा हो चुके हैं। नदी क्षेत्र में बहते पानी में करंट की तारें डाले जाने से अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्रामीणों ने करंट से मछलियों का शिकार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
कोसी नदी अराजक तत्वों के निशाने पर आ गई है। पूर्व में पुलिस के शिकंजा कसने से काफि हद तक मछलियों के शिकार पर अंकुश लग सका था की अब एक बार फिर नदी क्षेत्र में मछलियों का शिकार करने वालों ने सक्रियता बढ़ा दी है। अराजक तत्व नदी क्षेत्र में करंट प्रवाहित कर धड़ल्ले से मछलियों को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। कंरट से बड़ी तादाद में मछलियों के मारे जाने से संरक्षित प्रजाती की रौहू मछलियों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है वहीं कंरट के कारण बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। छड़ा क्षेत्र के नजदीक नदी में मछलियों को करंट से मार डालने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। आरोप लगाया की मना करने के बावजूद अराजक तत्व मनमानी पर आमादा है। स्थानीय दीवान सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, राजन मोर्या, संजय सिंह, मनोज बिष्ट आदि ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है‌‌। चेताया है की यदि जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *