🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे बांधा समां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट से कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुआ शिवभक्तों का दल महाशिवरात्रि पर वापस पहुंचा। भोलेनाथ के जयकारों संग बाबा भक्तों ने बेतालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त केसर सिंह, अशोक भंडारी, प्रेम बुधोडी, पूरन बोहरा, राकेश दरमवाल, गुड्डू हाल्सी, राजू फुलारा, प्रेम बिष्ट, भुप्पी बिष्ट, बचे सिंह बेतालघाट पहुंचे। जगह जगह ग्रामीणों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों के बीच सुप्रसिद्ध बेतालेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भक्तों ने विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया। भजन कीर्तनों व देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। धर्माचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।