🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर जताई खुशी
🔳 वरिष्ठ पदाधिकारियों के फैसले को ठहराया जायज
🔳 नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को जुटने का किया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
भाजपा के नवगठित मंडल कंडारखुआ के मंडल अध्यक्ष पद पर हरीश परिहार की ताजपोशी से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने काकड़ीघाट क्षेत्र में मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा की हरीश को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
संगठनात्मक मजबूती को भाजपा ने कई जनपदों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कंडारखुआ मंडल अध्यक्ष की कमान हरीश परिहार को सौंपी गई है। हरीश को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यकताओं ने काकड़ीघाट व आसपास के क्षेत्रों में मिष्ठान वितरित कर वरिष्ठ पदाधिकारियों के फैसले को सही ठहराया। वक्ताओं ने कहा की हरीश की मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा संगठन के कार्यों में भी तेजी आएगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरीश ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा सरकार की योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने की बात कहीं। इस दौरान हरीश सिंह फर्त्याल, रमेश कांडपाल, धरम सिंह, तारा सिंह परिहार, अनिल प्रकाश, नरेंद्र मोहन छिमवाल, टीका सिंह नेगी, धन सिंह, गणेश फर्त्याल, दीवान सिंह जलाल, दिवाकर नेगी, बालम मेहरा, अजय बेलवाल, किशन ढौंडियाल, दिलीप सिंह मेहरा, चंदन सिंह, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।