🔳 विधी विधान से मंदिर में मनाया गया स्थापना दिवस
🔳 सुंदरकांड पाठ के बाद वितरित किया गया प्रसाद
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
🔳 दूरदराज के क्षेत्रों से उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सिद्धी मां के मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सिद्धी मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
गुरुवार को कैंची धाम में विधी विधान से विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। सिद्धी मां के मंदिर स्थापना दिवस पर सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। दिन चढ़ने के साथ ही श्रदालुओं की संख्या बढ़ते चली गई। मां को याद कर सुंदरकांड पाठ किया गया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा नीम करौरी व सिद्धी मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत शुक्ला, जया प्रसाद, सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह, सुरेश कांडपाल, सुरेश फुलारा, ज्ञान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *