🔳 सुनियाकोट गांव में होली गायन की मची धूम
🔳 महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
🔳 मंदिर परिसर में हुए होली गायन ने बांधा समां
🔳 होलियारों की टोली ने गांव में घुमकर दिए आर्शिवचन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में होली गायन ने रंग जमाया। महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गायन से समां बांधा। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। बुजुर्ग महिलाओं ने आर्शीवचन गायन किया। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को भी वंदना की।
सोमवार को सुनियाकोट गांव में महिला होलियारों की टोली ने घर घर जाकर शगुन गायन किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई। गांव के लोगों ने भी महिलाओं की टोली को मिष्ठान वितरित किया। घर घर में शुभकामनाओं के बाद महिलाओं ने गांव में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर परिसर में होली गायन ने समां बांधा। महिलाओं ने जल कैसे से भरु जमुना गहरी……………. तथा जोगी आयो शहर में व्योपारी…………. इस व्योपारी को भूख बहुत है………… पुरिया पकै दे नथ वाली ……. की शानदार प्रस्तुति दी। होली गायन के दौरान महिलाएं खूब थिरकी। शाम को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन हुए। प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान गंगा देवी, गीता देवी, आशा देवी, माधवी, दिवानी देवी, पन्ना देवी, मधुली देवी, शान्ती, कमला समेत कई बुजुर्ग महिलाएं मौजूद रहीं।