🔳 भाजपा किसान मोर्चे के नेता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद को भेजा पत्र
🔳 कोसी घाटी के किसानों को हो रहे नुकसान की दी जानकारी
🔳 सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 किसानों के हितों से खिलवाड़ किए जाने का लगाया आरोप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

कोसी घाटी में चार वर्ष पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को बजट उपलब्ध होने के बावजूद दुरुस्त न किए जाने से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने गहरी नाराजगी जताई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद को पत्र भेज किसानों को लगातार हो रहे नुकसान का हवाला दे विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है की सरकार से बजट उपलब्ध कराए जाने के बावजूद किसानों से छल किया जा रहा है।
आपदा से बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बनी सिंचाई नहरों को भारी नुकसान पहुंचा। सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में लगभग छह करोड़ रुपये का बजट भी समय रहते उपलब्ध करा दिया ताकी नहरों की मरम्मत की जा सके। बजट मिलने के बावजूद नहरों का निर्माण कार्य न होने से नाराज किसान मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने मोर्चा खोल दिया है। सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट को पत्र भेज कोसी घाटी के किसानों की पीड़ा बताई है। पत्र के माध्यम से बताया है की तमाम गांवों में सिंचाई नहरों के ध्वस्त पड़े होने किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। सरकार से छह करोड़ रुपये का भारी बजट उपलब्ध होने के बावजूद किसानों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार किसानों के प्रति गंभीर है पर सिंचाई विभाग अनदेखी पर आमादा है। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न होने से गांवो में खेत बंजर होने के कगार पर पहुंच गए हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। किसान मोर्चा के नेता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट से जल्द विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर सिंचाई नहरों का कार्य शुरु करवाए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *