🔳 बंदरों के झुंड के पहाड़ी में दौड़ने से गिरे पत्थर
🔳 एकाएक गिरे पत्थरों से श्रमिकों में मची अफरातफरी
🔳 लहुलुहान हालत में उपचार को पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 हाईवे से सटी पहाड़ी के कमजोर पड़ने से जगह जगह बढ़ रहा खतरा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली क्षेत्र में निर्माण कार्य में जुटा श्रमिक पहाडी से एकाएक गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे से निर्माणाधीन स्थल पर हड़कंप मच गया। घायल श्रमिक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। गनीमत रही की अन्य श्रमिकों की जान भी बाल बाल बच गई।
हाईवे पर पाडली क्षेत्र में किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान नेपाली मूल का राम सिंह भी अन्य साथियों के साथ काम पर जुटा था। थुआ की पहाड़ी पर बंदरों का झुंड दौड़ने से एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो गए। पत्थरों के गिरने की आवाज सुन निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी जान बचाने को सुरक्षित स्थान की ओर भागे तभी कुछ पत्थर नेपाली मूल के श्रमिक राम सिंह के सिर पर जा लगे। श्रमिक के पत्थर लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में श्रमिक को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही की अन्य श्रमिक भी बाल बाल बच गए। हाईवे पर पाडली, दो पांखी, लोहाली, भोर्या बैंड समेत तमाम स्थानों पर पहाड़ी के कमजोर पड़ जाने से बंदरों व जंगली जानवरों के दौड़ने से ही पत्थर गिरने शुरु हो जा रहे जिससे हाईवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों व यात्रियों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ जा रहा है।