🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳 देश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 सुबह से शाम तक धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
देश के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने नौसेना अध्यक्ष का स्वागत किया। बाबा की लीलाओं की पुस्तक भेंट की।
रविवार को कैंची धाम में रोजाना से भी कहीं बढ़कर श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर के मुख्य गेट पर श्रदालुओं का जमावड़ा लग गया। दिन चढ़ने के साथ ही संख्या हजारों में पहुंच गई। दोपहर में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कैंची धाम पहुंचे। पत्नी व बेटी संग पहुंचे नौ सेनाध्यक्ष ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। देश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। नौसेनाध्यक्ष ने धाम में काफि समय बिताया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया समेत मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने नौसेनाध्यक्ष का स्वागत किया। चौकी पुलिस व सेना के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।