🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय परिसर में रोपे पौधे
🔳रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
🔳पूरे मंडल में पौधरोपण अभियान चलाने का किया गया आह्वान
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के आसपास एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोप देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
तहसील मुख्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। बांज, बुरांश, आंवला, जामुन, तेजपत्ता आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपें। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत चलाए गए अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कहा की अभियान का श्रीगणेश कर दिया गया है पूरे मंडल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अभियान में भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या, मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, हीरा सिंह बिष्ट, ललित मोहन, अनिल अधिकारी, धारा बल्लभ आदि मौजूद रहे।