🔳 ऊंचाई से सिलेंडर गिरने पर दुर्घटना का जताया अंदेशा
🔳 पूर्व की भांति छोटे वाहन से वितरण किए जाने की उठाई मांग
🔳 गैस गोदाम को परेशानी बताने के बावजूद मनमानी पर क्या रोष व्यक्त
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार की उठाई पुरजोर मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

रसोई गैस वितरण में लापरवाह रवैए का आरोप लगा रातीघाट क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की गैस वितरण के दौरान बड़े वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कर्मचारी ऊंचाई से सिलेंडर पकड़ा रहे हैं जिससे कभी भी सिलेंडर की गिरने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने वितरण के दौरान मानक के अनुसार वाहन का इस्तेमाल कर सिलेंडर का इस्तेमाल किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र को ब्लॉक मुख्यालय स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। वाहन के जरिए उपभोक्ताओं को गैस वितरण किया जाता है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार पहले बेतालघाट से छोटे वाहन के जरिए क्षेत्र में सिलेंडर वितरित किए जाते थे पर अब बड़े वाहन को सिलेंडर लेकर भेजा जा रहा है। बड़े वाहन से सिलेंडर लेने में काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन की ऊंचाई काफी अधिक होने से कभी भी सिलेंडर के गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय महेश चंद्र, दीप चंद्र, मोहन, दीपक तिवाड़ी, ने आरोप लगाया की बेतालघाट स्थित गैस गोदाम के अधिकारियों को भी नियमानुसार छोटे वाहन से सिलेंडर वितरित करने तथा बड़े वाहन से लगातार बढ़ रहे खतरे की जानकारी दी जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही और खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उपभोक्ताओं ने छोटे वाहन से ही क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *