🔳 डेढ़ सौ से ज्यादा किसान कर रहे गेहूं की बुआई का इंतजार
🔳 पानी उपलब्ध न होने से किसानों में बढ़ने लगी नाराजगी
🔳 जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की उठाई मांग
🔳 सहायक अभियंता बोले – तकनीकी दिक्कत दूर कर आपूर्ति सुचारु करने के किए जा रहे प्रयास
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को बनाई गई मनर्सा लिफ्ट सिंचाई योजना शोपीस बन गई है। लंबे समय से योजना के ठप पड़े होने से किसान परेशान हैं। पानी उपलब्ध न होने से गांवो के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा काश्तकारों के आगे गेहूं की बुआई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने जल्द पंपिग योजना से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। नलकूप खंड रामनगर के सहायक अभियंता प्रशांत आर्या के अनुसार टांसफार्मर से संबंधित समस्या है। पत्राचार किया गया है। जल्द आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा व आसपास के गांवों में किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को वर्षों पूर्व कोसी नदी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के सरकारी बजट से मनर्सा लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया गया। पांच वर्ष पूर्व कोसी नदी के उफान में आने से योजना को काफि नुकसान पहुंचा। महत्वपूर्ण योजना होने से दैविक आपदा मद से खर्च बजट से योजना की मरम्मत तो कर दी गई पर किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं हो सका। योजना से पानी मुहैया न होने से अब गांवों के डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों के आगे गेहूं की बुआई का संकट खड़ा हो गया है। काश्तकार हरदयाल सिंह के अनुसार लंबे समय से योजना को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा जा चुकी है बावजूद विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। समय बीतने के बाद भी अब तक किसान गेहूं की बुआई नहीं कर सके हैं। लगातार खेतीबाड़ी चौपट होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ते जा रही है। किसानों ने एक स्वर में जल्द महत्वपूर्ण योजना से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। नलकूप खंड रामनगर के सहायक अभियंता प्रशांत आर्या के अनुसार निरीक्षण करवाया गया है। संभवतः ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी है। खराबी दूर करवाने को हरसंभव प्रयास किया जा रहा है जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।




