🔳 बेतालघाट पुलिस ने विद्यार्थियों को दी नए कानूनी नियमों की जानकारी
🔳 यातायात नियमों की जानकारी दे अधिक से अधिक लोगों से साझा करने का किया आह्वान
🔳 खेलकूद व परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी हुए सम्मानित
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हुए जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात व नए कानूनी नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से अधिक से अधिक लोगों को यातायात संबंधी जानकारी साझा करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं व खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय सभागार में हुए जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करन बोहरा, पंकज पुरी, प्रियांशु पंत, रोहित कुमार, कृष हजारा, विक्की, सौरभ बोरा, भावना कश्मीरा, वीरेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने कहा की प्रतिभावान छात्रों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाएगा। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने विद्यार्थियों को नए कानूनी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया की मोटर वाहन अधिनियम के तहत नाबालिग के वाहन चलाते पाए जाने पर माता-पिता को भी सजा हो सकती है। थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से कानूनी जानकारियां अधिक से अधिक लोगों को साझा करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष धना देवी, पूर्व प्रधानाचार्य माधव सिंह बोहरा, पूर्व छात्र संघ सचिव तारा भंडारी, संजय शर्मा, डा. अरविंद मिश्रा, अल्ताफ शाह, केडी सिंह, सत्यदेव, एबी सिंह, मोहन लाल, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।