🔳 आयुष्मान कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रीन डे
🔳 नौनिहालों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति
🔳 गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान
🔳 नौनिहालों को बताया गया जीवन में पेड़ पौधों का महत्व
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट स्कूल गरमपानी में ग्रीन डे धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय सभागार में ग्रीन डे का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए धरा को हरा भरा रखने का संदेश दिया। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। बताया की मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की। विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने कहा की पर्यावरण की रक्षा करना तथा उसे हरा भरा बनाना हमारी जिम्मेदारी है। बाद में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। नौनिहालों ने विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे रोप उनकी देखभाल का संकल्प लिया। नौनिहालों ने बाजार क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे रोपने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू त्रिपाठी ने विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कहा की भविष्य में भी पौधरोपण अभियान जारी रखा जाएगा। इस दौरान उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रीती मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, गीता बिष्ट, मनीषा, पूजा पिनारी आदि मौजूद रहे।