🔳 विद्युत लाइन में फॉल्ट से अंधेरे में डूबे रहे एक दर्जन गांव
🔳 विद्युत आपूर्ति ठप होने गर्मी ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
🔳 बिजली संचालित उपकरण बन गए खिलौने
🔳 विद्युत विभाग की टीम ने बामुश्किल सुचारु की विद्युत आपूर्ति
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित तमाम क्षेत्रों में रात भर विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत संचालित उपकरणों के खिलौने बन जाने से उमस व गर्मी ने ग्रामीणों की रात की नींद तक उड़ा दी। तकरीबन 12 घंटे बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी दूर कर बामुश्किल आपूर्ति सुचारु की।
हाईवे से सटे छड़ा, काकड़ीघाट, जौरासी, नावली, क्वारब समेत एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बीते शाम विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफि देर तक दुकानदार व क्षेत्रवासी आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करते रहे पर देर रात तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। होटल व ढाबों में फ्रिज के शोपीस बन जाने से फ्रिजों में रखा समान सुबह तक खराब हो गया वहीं पंखे, कूलर व एसी बंद होने से लोग रात भर गर्मी व उमस से परेशान रहे। सोमवार सुबह छड़ा तथा काकड़ीघाट क्षेत्र में विद्युत लाइनों में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए विभागीय टीम रवाना हुई। काकड़ीघाट व छड़ा क्षेत्र में विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर बामुश्किल आपूर्ति सुचारु की जा सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार जगह जगह पेड़ की टहनियां लाईन में गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। इधर सुबह नौ बजे के आसपास आपूर्ति सुचारु होने के बाद विभिन्न गांवों के तीन सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।