🔳 एक हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने झेली फजीहत
🔳 गरमपानी स्थित बिजलीघर में यार्ड में कार्य होने से चरमराई व्यवस्था
🔳 शाम करीब चार बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति हो सकी सुचारु
🔳 बगैर सुचना आपूर्ति ठप किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे तमाम क्षेत्रों में छह घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत संचालित उपकरण शोपिश बन गए। शाम साढ़े चार बजे के आसपास आपूर्ति सुचारु होने के बाद एक हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। घंटों आपूर्ति बाधित रहने पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी भी जताई।
शनिवार को सुबह तकरीबन दस बजे के आसपास सुयालबाड़ी फिडर से जुड़े तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से गरमपानी, खैरना, चमड़ियां, लोहाली, सुयालबाडी, नैनीपुल, क्वारब समेत तमाम गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के कई आवश्यकीय कार्य तक प्रभावित हो गए। विद्युत संचालित उपकरणों के कार्य न करने से ग्रामीणों को फजीहत का सामना करना पड़ा। शाम करीब चार बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार गरमपानी स्थित बिजलीघर के यार्ड में आवश्यकीय कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बाहल कर दी गई।

error: Content is protected !!