🔳 महिला सभागार गरमपानी में महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ कार्यक्रम का श्रीगणेश
🔳 पंताजलि योग समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 सीएचसी गरमपानी ने लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में महिला पंताजलि योग समिति के तत्वावधान में महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। समाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। महिलाओं को योग के प्रति भी जागरुक किया गया।
शनिवार को महिला सभागार में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सीएचसी गरमपानी से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीपी, शूगर की जांच की। विभिन्न बिमारियों से बचाव की जानकारी दी। पंताजलि योग समिति की ज़िला प्रभारी विमला उप्रेती ने कहा की शक्ति का नाम ही नारी है। वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहने सेवा दे रही है। महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान से देश गोरवान्वित है। जिला महामंत्री संजू रजवार, तहसील प्रभारी पुष्पा नेगी समेत कई वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। सामूहिक गायन व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। लोगों को योग के प्रति जागरुक करने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान प्रिती सागर, भावना पांडे, मेघा गोसाई, विनोद जोशी, किरन बिष्ट, भगवती बोहरा, नंदी खुल्बे, दीपिका आदि मौजूद रहे। इधर मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने महिलाओं को कई अहम जानकारियां दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।