🔳 बूंद बूंद पानी को तरस रहे थे बीस परिवार
🔳 जल संस्थान की तीन सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दूर की खराबी
🔳 पेयजल उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
🔳 भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी की मेहनत लाई रंग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

दो महीने से भी अधिक समय से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत होने से अब समीपवर्ती कालिका मोड़ क्षेत्र के बीस परिवारों को राहत मिल सकेगी। जल संस्थान के अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हैंडपंप को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु कर दी। क्षेत्रवासियों ने जलापूर्ति शुरु कराए जाने पर खुशी व्यक्त की है।
खैरना बाजार के समीप कालिका मोड़ क्षेत्र में पिछले दो महीने से भी अधिक समय से स्टेट हाईवे पर लगे हैंडपंप के खराब होने से बीस परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जल संस्थान की पेयजल योजना से भी समुचित आपूर्ति न होने से लोग दूर दराज से वाहनों के जरिए पानी ढोने को मजबूर थे। कई बार आवाज उठाए जाने के बाद भी सुनवाई न होने पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी रानीखेत दिलिप सिंह बोहरा को समस्या बताई। मामले को गंभीरता से ले भाजपा नेता ने जल संस्थान के उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा। आखिरकार मेहनत रंग लाई। गुरुवार को पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने हैंडपंप को दुरुस्त करने का कार्य शुरु किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल हैंडपंप दुरुस्त कर लिया गया। हैंडपंप से पानी उपलब्ध होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। जल संस्थान व भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी दिलीप सिंह बोहरा, मोहन सिंह, मदन सिंह बिष्ट, बचे सिंह, कुबेर सिंह, अंकित अमेरा, पार्वती देवी, लाल सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *