🔳 विधी विधान से न्याय के देवता की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 गांव की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

समीपवर्ती तिपोला गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विधी विधान से पूजा अर्चना व विशेष मंत्रोच्चार के गोलू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। न्याय देवता की जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
तिपोला गांव स्थित मंदिर में सोमवार को धर्माचार्यों ने विधि विधान के साथ यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गोलज्यू देवता के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। विशेष मंत्रोच्चार के साथ न्याय के देवता गोलज्यू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के टूकाकोट, विशालकोट, गरमपानी, खैरना, भुजान, पातली समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। इस दौरान हरीश मेहरा, पूरन मेहरा, श्याम सिंह, चंदन सिंह, राम सिंह, लाल सिंह, गोधन, पूरन, महेंद्र सिंह आदि आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *