🔳रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
🔳एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर किया कार्यक्रम में प्रतिभाग
🔳मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत हुई खेलकूद प्रतियोगिता
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने दिखाया दमखम
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में धरा को हरा भरने को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर व आसपास विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। विभिन्न खेलों में मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान का श्रीगणेश विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने बुरांश का पौधा रोपित कर किया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने कहा की पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। अलग अलग क्षेत्र में अभियान की रणनीति भी तैयार कर ली गई है। विद्यालय परिसर व आसपास आम, बांज, बुरांश, आंवला, जामुन आदि के पचास से अधिक पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। एनसीसी कैडेट्स ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पौधरोपण अभियान के बाद मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष मनोज दानी, ग्राम प्रधान कमोली तरुण कांडपाल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मेधावियों ने ऊंची व रस्सी कूद, दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।




