🔳छड़ा गांव निवासी मनोज सेना से हुए है कुछ दिन पहले अवकाश प्राप्त
🔳जिम्मेदारी मिलने पर व्यक्त किया पदाधिकारियों का आभार
🔳क्षेत्रवासियों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति ने छड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक को अहम जिम्मेदारी सौंपी है‌। संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। संगठन अध्यक्ष मनीष तिवारी ने पूर्व सैनिक से संगठन की मजबूती व क्षेत्र की समस्यायों के लिए संघर्ष का आह्वान किया है।
बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक मनोज सिंह बिष्ट को क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी ने संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। मनोज सेना से हवलदार पद से अवकाश प्राप्त हैं। संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मनोज ने भी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संगठन के विरेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, जगमोहन सिंह, फिरोज अहमद आदि ने नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष से जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने का आह्वान किया किया है। मनोज को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भैरव नैनवाल, हीरा सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज भट्ट आदि ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!