🔳 लंबा समय बीतने के बावजूद शुरु नहीं हो सके है प्रस्तावित कार्य
🔳 मल्टीलेवल पार्किंग, पाथवे, सेतू निर्माण व मेडिटेशन सेंटर का होना है निर्माण
🔳 विभागीय उपेक्षा से पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों में नाराजगी
🔳 कैंची धाम ट्रस्ट अध्यक्ष ने भी जल्द कार्य शुरु करवाए जाने पर दिया जोर
🔳 लोनिवि के सहायक अभियंता बोले – टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरु किए जाएंगे कार्य
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार से मिले लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट से अब तक प्रस्तावित कार्यों की आधारशिला तक रख नहीं रखी जा रही है जबकि बजट को मिले छह महीने का लंबा समय बीत गया है। हालत यह है की अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही गतिमान है। कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत शुक्ला भी कार्यों के लंबित होने से निराश हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कार्य शुरु कर दिए जाएंगे।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र कैंची धाम क्षेत्र में पहुंचकर रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेकते हैं। मंदिर परिसर व आसपास सुविधाएं विकसित करने को भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं बनाई है। कैंची धाम को मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ सरकार भी गंभीरता से कार्य कर रही है। श्रदालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर पार्किंग निर्माण, शिप्रा नदी पर सेतू, मेडिटेशन सेंटर व पाथवे के लिए प्रस्ताव मांगे‌। प्रस्ताव उपलब्ध होने के बाद तेजी दिखाते हुए सरकार ने बीते मार्च में लगभग 28 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए। बजट को स्वीकृति मिलने को छह महीने का समय बीतने के बावजूद अब तक किसी भी एक कार्य की आधारशिला तक नहीं रखें जाने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देश विदेश में खास पहचान बना चुके कैंची धाम क्षेत्र में बजट उपलब्ध होने के बावजूद किसी एक भी कार्य की शुरुआत तक न होने से पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है। कैंची धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सदाकांत शुक्ला ने भी कार्यो की शुरुआत जल्द किए जाने पर जोर दिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष सदाकांत शुक्ला के अनुसार सरकार से मिले बजट का सदुपयोग कर जल्द कार्य शुरु होने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह, विनोद मेहरा, गोविन्द सिंह, कुबेर सिंह जीना ने जल्द कार्य शुरु न करवाएं जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश उप्रेती के अनुसार बजट स्वीकृति के बाद आचार संहिता लगने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरु कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *