🔳 हाईवे से सटे नौगांव में लगा विशेष शिविर
🔳 पशुओं को बिमारियों से बचाने के बताए गए तौर तरीके
🔳 ब्रुक्स इंडिया संस्था के तत्वावधान में दी गई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे नौगांव स्थित पशु सेवा केंद्र में लगे विशेष शिविर में पशुपालकों को कई अहम जानकारियां दी गई। करीब चालीस पशुओं के लिए पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। सरकार की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
शनिवार को पशु सेवा केंद्र में ब्रुक्स इंडिया संस्था के तत्वावधान में विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। गांवों से पहुंचे पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बिमारियों व उनसे बचाव के तौर तरीके बताए गए। पशुपालकों को बरसात के मौसम में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। शिविर में चालीस से अधिक पशुपालकों को पशुओं के लिए दवाइयां वितरित की गई। ब्रुक्स इंडिया संस्था के एपीओ सोबरन सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। पशुपालकों के लिए राज्य व केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान मुनीष कुमार, ललित मोहन पलड़िया, ब्रज कुमार पांडेय, खुशाल सिंह, सुंदर सिंह समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।