🔳 राम सीता विवाह के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर
🔳 रामलीला का लुत्फ उठाने दूरदराज के गांवों से पहुंच रहे सैकड़ों दर्शक
🔳 कलाकार दमदार अभिनय के दम पर बटोर रही तालियां
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में राम सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। सीता विदाई में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला मंचन का लुफ्त उठाने आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।
रामलीला महोत्सव में कलाकार दमदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को देर रात तक रुकने को मजबूर कर दे रहे हैं। बुधवार रात राम बारात व राम सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। जनक के पात्र त्रिभुवन पाठक ने सुनो सीता पतिव्रत धर्म को तुम जी लगा कर …………. तथा सुनैना के पात्र में गीता पाठक ने मत रोवे लाडली सिया तुम……….. सेवा करीयो री पति की…………। ने शानदार अभिनय की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सीता की पात्र भूमिका जलाल ने बच्ची तेरी होती………. अलग कर प्यार तू पुचकार ले………। से खूब तालियां बटोरी। राम की पात्र प्रियांशी साह, लक्ष्मण निशा सुयाल ने भी शानदार अभिनय किया। संत मोहन मूर्ति ने राम सीता विवाह को लेकर स्टेज को विशेष रुप से सजाया। इस दौरान अमित तिवारी, कपिल तिवारी, विवेक पंत, गौरव पंत, देवेश त्रिपाठी, रमेश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी आदि जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *