🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी की विस्तार से चर्चा
🔳 नवनियुक्त बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
🔳 जल्द गांवों के भ्रमण कार्यक्रम पर दिया जोर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ग्राम प्रधान संगठन रामगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। गांवों तथा व पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। नवनियुक्त बीडीओ ने भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी व मनर्सा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह जीना ने रामगढ़ ब्लॉक के नवनियुक्त बीडीओ शुभम अग्रवाल से ब्लॉक मुख्यालय में मुलाकात की। बीडीओ को जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी। ग्राम पंचायत के संबंध में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न योजनाओं से संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। गांवों के भ्रमण का आग्रह किया। नवनियुक्त बीडीओ शुभम अग्रवाल ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तथा जल्द गांवों के दौरे का आश्वासन भी दिया।