🔳 राजस्व उपनिरीक्षक की देखरेख में समिति हुई गठित
🔳 समिति पंचों का भी हुआ निर्विरोध निर्वाचन
🔳 जंगलों को आग से बचाने व पौधरोपण का लिया गया संकल्प
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव में वन पंचायत समिति की कमान दीपक जोशी को सौंपी गई। वन पंचायत के पंचों का भी चुनाव किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुल कर वन पंचायत की मजबूती व जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लिया। तय हुआ की वनाग्नि पर नियंत्रण को ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा की देखरेख में वन पंचायत समिति का चुनाव हुआ। इस दौरान हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से दीपक जोशी को वन पंचायत सरपंच चुना गया जबकि धनी राम, जीवन सिंह नेगी, हरीश राणा, दयाल राणा, जगदीश नेगी, पूरन बिष्ट, उमा देवी, नीमा देवी, आंचल देवी, सुषमा को पंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने धरा को हरा भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण महाअभियान चलाने तथा जंगल को आग से बचाने को बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने जंगली जानवरों के बढ़ते आंतक को रोकने तथा चौपट होती खेती बचाने को भी विशेष रणनीति तैयार करने की बात कही।