🔳 बेतालघाट व काकड़ीघाट में भाजपाइयों ने किया सरकार के कार्यो का गुणगान
🔳 विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत हुई अहम बैठक
🔳 संगठनात्मक मजबूती पर भी दिया गया जोर
🔳 मिष्ठान वितरित कर मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट में विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। जनकल्याणकारी योजनाओं से सूदूर गांवों में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित भी किया। काकड़ीघाट में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र नेगी व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कई अहम जानकारियां साझा की। अतिथियों ने कहा की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। भारत में संचालित योजनाओं का डंका विदेशों में तक है। कहा की केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के हित में गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा ने सरकार के कार्यकाल की खूब सराहना की। कार्यकर्ताओं से संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के दिर्घायु की कामना भी की गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक हरीश पांडे, अखिलेश, जगदीश नाथ, तारा भंडारी, मनोज पडलिया, गोपाल सिंह जैंडा, दीवानी राम, आंनद सिंह रावत, कीर्ती बल्लभ जोशी, आंनद सिंह जलाल, मदन नाथ, प्रेम गिरी, कीर्ती बल्लभ भंडारी, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे। इधर काकड़ीघाट में कंडारखुआ मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल व जिला मंत्री कन्नू साह ने मोदी सरकार के सेवा, संकल्प, सुशासन व गरीब कल्याण पर किए जा रहे कार्यों पर जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान नरेंद्र मोहन छिमवाल, रमेश काण्डपाल, प्रताप बिष्ट, दीपक बिष्ट, भूपाल परिहार, तारा सिंह परिहार, शांति देवी, अनीता आर्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।