🔳मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरित
🔳आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न
🔳परिणाम आने से पहले ही जीत के प्रति दिखे आश्वस्त
🔳रिकॉर्ड जीत को दिया संगठन की जीत करार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। नैनीताल – ऊधमसिंहनगर सीट से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के तीन लाख से भी अधिक वोटों से विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की जीत करार दिया।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटने लगे। जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे कार्यकर्ता सुबह से ही जश्न की तैयारी में लगे रहे। नैनीताल – ऊधमसिंहनगर सीट पर पार्टी प्रत्याशी की बढ़त से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दोपहर में ही आतिशबाजी शुरु कर दी। तस्वीर साफ होने व पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के तीन लाख से भी अधिक मतों से जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने इसे संगठन की जीत के साथ ही आमजन की जीत करार दिया। किसान मोर्चा के दिलीप सिंह बोहरा ने प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। दौरान भगवत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, रईस अहमद, नरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित दानी, भाजयुमो अध्यक्ष मदन मेहरा, मदन कैड़ा, मनीष तिवारी, विनोद मेहरा, गोविन्द नेगी, गौरव पंत, मनोज आर्या, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बेतालघाट, सुयालबाड़ी रातीघाट, धनियाकोट, सिमलखा, रातीघाट आदि तमाम क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

error: Content is protected !!