🔳 जाम की स्थिति पैदा होने से दोनों ओर फंस गए कई वाहन
🔳 यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
🔳 कैंची क्षेत्र में सांई मंदिर के समय पटरी से उतर गई व्यवस्था
🔳 पुलिस व यात्रियों ने बामुश्किल यातायात किया सुचारु
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की स्थिति के दौरान कार चालक के ओवरटेक करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने कार चालक को खूब खरी खोटी सुनाई। पुलिसकर्मियों व यात्रियों ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
हाईवे पर कैंची क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिसकर्मी दिनभर पसीना बहा रहे हैं। वाहनों को एक-एक कर आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है की यातायात सुगम रहे पर कुछ वाहन चालक मनमानी पर आमादा होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जा रही है। सोमवार को कैंची क्षेत्र में सांई मंदिर के समीप वाहनों की कतार के बीच हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहा कार चालक जल्दी निकलने के फेर में गलत दिशा से कई वाहनों से ओवरटेक करता हुआ आगे आ गया और विपरित दिशा से आ रहे वाहनों के आगे फंस गया। कार के गलत दिशा की ओर फंसने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों व यात्रियों ने कार चालक को खूब खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी कार चालक को खूब फटकार लगाई। कार चालक पर यात्रियों ने भी गुस्सा उतारा। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका तब जाकर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *